साधु साधु - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

साधुओं की पोटलियों में
ठुसे थे रुपये
कुछ सौ नहीं/हज़ार नहीं
लाखों
गेरुये कपड़ों में
कुछ दाग़ बलात्कार के भी थे
कहते हैं
साधुओं ने कर ली है जीत हासिल
मोह माया लोभ पर
दरअसल पोटलियाँ उनकी जीत के निशान ही तो हैं।।
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories