राजा - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

कहानी है यह
बच्चों की
पर है खरी
सच्ची
कि जंगल का राजा षेर
दहाड़ता है इसलिए
क्योंकि कायर होता है वह
पाकर भी समूचा का समूचा भैंस
उसे सताता है डर
कि अगले दिन
क्या वह बचेगा लायक इतना भी
कि मार सके एक बकरी
उसे डर है कि
बड़े-बड़े सिंह वाले भैंसे
होकर इक कहीं
फाड़ न डाले उसका पेट
इसीलिए तो शायद
शेर के मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं सबसे आगे
गीदड़ लोमड़ियाँ और सियार
और सबसे अंत में
लाशों पर टिकने वाले गिद्ध!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories