इज़राइल - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

इज़राइल मार चुका है
दो दिनों में चार सौ पचास
महिलाएं मर्द बुजुर्ग
बच्चे सौ-पचास

हमास कहता है
बदला लेगा वह
एक-एक मौत के बदले
दस-दस
मानव-बमों से
गुरिल्ला हमलों से

इज़राइल कहता है
जड़ से मिटाना है
इस बार
कि फिलिस्तीन
सर ना उठा सके दोबारा

पता नहीं
झुक रहा है किसका सर
और फूल रहा है किसका सीना
गर्व से चौड़ा किसका माथा
मर रहा है कौन
बच्चे!
बूढ़े!
औरतें!
मर्द!
गाज़ापट्टी इज़राइल या फिलिस्तीन...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories