इच्छा - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

1 min read · 12.4K reads

घास को देखो
बार-बार उग आते हैं
 
नाखून बार-बार बढ़ जाते हैं
वैसे ही बाल भी
 
कितनी ज़िद है इनमें
उम्र से ज़्यादा जीने की
इच्छा
बने रहने की...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories