चिंता - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

दिन के उजाले में
बंद कर भी दें अगर
कमरे की सारी खिड़कियाँ-
दरवाजे
चादर से मुंह ढाँप
करें उपक्रम सोने का
सोचें की
चिंताओं से कोई भी
महफ़ूज़ हैं आप
या कि
चिंताएँ सारी की सारी
ढांपते ही मुंह
परे हो जाती हैं आप से
तो आप ग़लत हैं

उजाले की तरह
चिंता भी
पा ही जाती हैं घुसने की जगह
कभी खिड़कियों में दरारों से
तो कभी
चादर में धागों की बुनावट के बीच
कहीं से...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories