चश्मा - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

चश्मा जो मैं पहन रहा हूँ
बरसों से वह गाँधी चश्मा नहीं है
पर कुछ-कुछ वैसा ही है गोल-गोल
काले मोटे फ्रेम का
इस बीच
मकान बदला
बदला नौकरी भी
सायकिल खरीदा
स्कूटर और फिर बाइक
खरीदा ज़मीन का टुकड़ा भी
बच्चे अब दो हैं
पर चश्मा वही है
गाँधी चश्मा नहीं है
पर कुछ-कुछ वैसा ही है
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories