बिटिया-1 - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

मेरी बच्ची को
अच्छा लगता है घर का एक कोना
जहाँ रौशनी और जगहों से कम होती है
लेकिन जहाँ मकड़ियाँ अपना घर नहीं बनाती
शायद उन्हें पता है बेटी की पसंदीदा जगह के बारे में
             
इस कोने में किसी का भी प्रवेश सम्भव नहीं
मेरा पत्नी या किसी भी बड़े का नहीं
सिवाय उसके दोस्तों के
वह यहाँ घर-घर खेलती है

वह यहाँ आज़ाद होती है
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories