बिकाऊ - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

दूर आसमान में
जितनी गहरी हो रही है रात
धरती पर उतनी ही तेजी से
बिक रही है चीज़ें...
(कहते हैं उजाला फैल रहा है
अच्छे दिन आ रहे हैं )
 
मुस्कुराहटें बिक रही है
बिक रही है हँसी
टपक पड़े आँसू
तो वह भी बिकाऊ है
 
पर नई चीज़ है
मन का बिकाउ हो जाना!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories