बसंत - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

मेरे परिचितों
और मित्रों में
कई हैं बसंत
बसंत दुबे, बसंत त्रिपाठी, बसंत गोरख
और भी न जाने कितने बसंत

एक लड़की थी
बासंती नाम था उसका
गहरा काला रंग था
माथे पर बैगनी रंग की बिंदी लगाती थी
उजले कपड़े पहनती थी
मेरे साथ पढ़ती थी
बेहद खूबसूरत थी वह

मेरी कक्षा में एक बच्चे का नाम
उसके पिता ने बसंत रखा है
वह गोल-मटोल है
मुस्कुराता रहता है हमेशा

कई है बसंत मेरे आस-पास
और बसंत कहीं नहीं!!
10
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories