हमहु सब जानति लोक की चालनि - भारतेंदु हरिश्चंद्र

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

3 min read · 12.4K reads

हमहु सब जानति लोक की चालनि, क्यौं इतनौ बतरावति हौ।
हित जामै हमारो बनै सो करौ, सखियाँ तुम मेरी कहावती हौ॥
हरिचंद जु जामै न लाभ कछु, हमै बातनि क्यों बहरावति हौ।
सजनी मन हाथ हमारे नहीं, तुम कौन कों का समुझावति हौ॥

ऊधो जू सूधो गहो वह मारग, ज्ञान की तेरे जहाँ गुदरी है।
कोऊ नहीं सिख मानिहै ह्याँ, इक श्याम की प्रीति प्रतीति खरी है॥
ये ब्रजबाला सबै इक सी, हरिचंद जु मण्डलि ही बिगरी है।
एक जो होय तो ज्ञान सिखाइये, कूप ही में इहाँ भाँग परी है॥
भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories