ग़ज़ब है सुरमः देकर आज वह बाहर निकलते हैं ।
अभी से कुछ दिल मुज़्तर[1] पर अपने तीर चलते हैं ।
ज़रा देखो तो ऐ अहले सखुन[2] ज़ोरे सनाअत[3] को ।
नई बंदिश है मजमूँ नूर के साँचें में ढलते हैं ।
बुरा हो इश्क का यह हाल है अब तेरी फ़ुर्कत[4] में ।
कि चश्मे खूँ चकाँ[5] से लख़्ते[6] दिल पैहम[7] निकलते हैं ।
हिला देंगे अभी हे संगे दिल तेरे कलेजे को ।
हमारी आहे आतिश-बार[8] से पत्थर पिघलते हैं ।
तेरा उभरा हुआ सीना जो हमको याद आता है ।
तो ऐ रश्के परी पहरों कफ़े[9] अफ़सोस मलते हैं ।
किसी पहलू नहीं चैन आता है उश्शाक[10] को तेरे ।
तड़फते हैं फ़ुगाँ[11] करते हैं औ करवट बदलते हैं ।
रसा हाजत[12] नहीं कुछ रौशनी की कुंजे मर्कद[13] में ।
बजाये शमा याँ दागे जिगर हर वक़्त जलते हैं ।