बुत-ए-काफ़िर जो तू मुझ से ख़फ़ा है

भारतेंदु हरिश्चंद्रभारतेंदु हरिश्चंद्र9 Sept 1850 – 6 Sept 1885

1 min read · 12.4K reads

बुत-ए-काफ़िर जो तू मुझ से ख़फ़ा हो

नहीं कुछ ख़ौफ़ मेरा भी ख़ुदा है

ये दर-पर्दा सितारों की सदा है

गली-कूचा में गर कहिए बजा है

रक़ीबों में वो होंगे सुर्ख़-रू आज

हमारे क़त्ल का बेड़ा लिया है

यही है तार उस मुतरिब का हर रोज़

नया इक राग ला कर छेड़ता है

शुनीदा कै बवद मानिंद-ए-दीद

तुझे देखा है हूरों को सुना है

पहुँचता हूँ जो मैं हर रोज़ जा कर

तो कहते हैं ग़ज़ब तू भी 'रसा' है

भारतेंदु हरिश्चंद्र
About the poet

भारतेंदु हरिश्चंद्र

View profile & all 104 Poems / Stories