संकल्प - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

असफलताओं के भीतर से
निखर कर निकलना ही
जीवन का सार है ।

महत्त्वपूर्ण बनने के लिए
अपनी कमियों को छुपाने की जगह
उन्हें पहचान कर
उन्हें दूर करने की
निरन्तर कोशिश करनी चाहिए ।

हार नहीं मानना,
असफलताओं से घबराकर
पलायनवादी नहीं बनना है,
यह संकल्प हमारे भीतर जगना चाहिए ।
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories