About भारत भूषण पन्त
मूल नाम : भारत भूषण पन्त जन्म : 03 Jun 1958 | देहरादून, उत्तराखण्ड निधन : 12 Nov 2019 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Selected Quotes
About भारत भूषण पन्त
मूल नाम : भारत भूषण पन्त
जन्म : 03 Jun 1958 | देहरादून, उत्तराखण्ड
निधन : 12 Nov 2019 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
भारत भूषण पन्त: Quick Answers
Who is भारत भूषण पन्त?
मूल नाम : भारत भूषण पन्त जन्म : 03 Jun 1958 | देहरादून, उत्तराखण्ड निधन : 12 Nov 2019 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
When was भारत भूषण पन्त born?
भारत भूषण पन्त was born on 3 June 1958. Associated place: लखनऊ, भारत.
When did भारत भूषण पन्त die?
भारत भूषण पन्त passed away on 12 November 2019.
Where can I read भारत भूषण पन्त's poetry?
Kavishala has 38 couplets (sher) by भारत भूषण पन्त, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by भारत भूषण पन्त
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by भारत भूषण पन्त (चुनिंदा उद्धरण)
घर से निकल कर जाता हूँ मैं रोज़ कहाँ इक दिन अपना पीछा कर के देखा जाएएक जैसे लग रहे हैं अब सभी चेहरे मुझे होश की ये इंतिहा है या बहुत नश्शे में हूँहर तरफ़ थी ख़ामोशी और ऐसी ख़ामोशी रात अपने साए से हम भी डर के रोए थेख़ामोशी में चाहे जितना बेगाना-पन हो लेकिन इक आहट जानी-पहचानी होती हैबस ज़रा इक आइने के टूटने की देर थी और मैं बाहर से अंदर की तरह लगने लगासबब ख़ामोशियों का मैं नहीं था मिरे घर में सभी कम बोलते थेCouplets (Sher) by भारत भूषण पन्त
घर से निकल कर जाता हूँ मैं रोज़ कहाँ इक दिन अपना पीछा कर के देखा जाएएक जैसे लग रहे हैं अब सभी चेहरे मुझे होश की ये इंतिहा है या बहुत नश्शे में हूँहर तरफ़ थी ख़ामोशी और ऐसी ख़ामोशी रात अपने साए से हम भी डर के रोए थेख़ामोशी में चाहे जितना बेगाना-पन हो लेकिन इक आहट जानी-पहचानी होती हैबस ज़रा इक आइने के टूटने की देर थी और मैं बाहर से अंदर की तरह लगने लगासबब ख़ामोशियों का मैं नहीं था मिरे घर में सभी कम बोलते थेकितना आसान था बचपन में सुलाना हम को नींद आ जाती थी परियों की कहानी सुन करयाद भी आता नहीं कुछ भूलता भी कुछ नहीं या बहुत मसरूफ़ हूँ मैं या बहुत फ़ुर्सत में हूँइस तरह तो और भी दीवानगी बढ़ जाएगी पागलों को पागलों से दूर रहना चाहिएजाने कितने लोग शामिल थे मिरी तख़्लीक़ में मैं तो बस अल्फ़ाज़ में था शाएरी में कौन थाहमारी बात किसी की समझ में क्यूँ आती ख़ुद अपनी बात को कितना समझ रहे हैं हमउस को भी मेरी तरह अपनी वफ़ा पर था यक़ीं वो भी शायद इसी धोके में मिला था मुझ कोहर घड़ी तेरा तसव्वुर हर नफ़स तेरा ख़याल इस तरह तो और भी तेरी कमी बढ़ जाएगीहम काफ़िरों ने शौक़ में रोज़ा तो रख लिया अब हौसला बढ़ाने को इफ़्तार भी तो होहमारे हाल पे अब छोड़ दे हमें दुनिया ये बार बार हमें क्यूँ बताना पड़ता हैतू हमेशा माँगता रहता है क्यूँ ग़म से नजात ग़म नहीं होंगे तो क्या तेरी ख़ुशी बढ़ जाएगीअब तो इतनी बार हम रस्ते में ठोकर खा चुके अब तो हम को भी वो पत्थर देख लेना चाहिएइतना तो समझते थे हम भी उस की मजबूरी इंतिज़ार था लेकिन दर खुला नहीं रक्खामैं अपने लफ़्ज़ यूँ बातों में ज़ाए कर नहीं सकता मुझे जो कुछ भी कहना है उसे शेरों में कहता हूँये सूरज कब निकलता है उन्हीं से पूछना होगा सहर होने से पहले ही जो बिस्तर छोड़ देते हैंमैं अब जो हर किसी से अजनबी सा पेश आता हूँ मुझे अपने से ये वाबस्तगी मजबूर करती हैशायद बता दिया था किसी ने मिरा पता मीलों मिरी तलाश में रस्ता निकल गयाइतनी सी बात रात पता भी नहीं लगी कब बुझ गए चराग़ हवा भी नहीं लगीहम वो सहरा के मुसाफ़िर हैं अभी तक जिन की प्यास बुझती है सराबों की कहानी सुन करकुछ ख़बरों से इतनी वहशत होती है हाथों से अख़बार उलझने लगते हैंआँखों में एक बार उभरने की देर थी फिर आँसुओं ने आप ही रस्ते बना लिएमैं थोड़ी देर भी आँखों को अपनी बंद कर लूँ तो अँधेरों में मुझे इक रौशनी महसूस होती हैये सब तो दुनिया में होता रहता है हम ख़ुद से बे-कार उलझने लगते हैंये क्या कि रोज़ पहुँच जाता हूँ मैं घर अपने अब अपनी जेब में अपना पता न रक्खा जाएउसे इक बुत के आगे सर झुकाते सब ने देखा है वो काफ़िर ही सही पक्का मगर ईमान रखता हैकहीं जैसे मैं कोई चीज़ रख कर भूल जाता हूँ पहन लेता हूँ जब दस्तार तो सर भूल जाता हूँये क्या कि रोज़ उभरते हो रोज़ डूबते हो तुम एक बार में ग़र्क़ाब क्यूँ नहीं होतेउम्मीदों से पर्दा रक्खा ख़ुशियों से महरूम रहीं ख़्वाब मरा तो चालिस दिन तक सोग मनाया आँखों नेदामन के चाक सीने को बैठे हैं जब भी हम क्यूँ बार बार सूई से धागा निकल गयावर्ना तो हम मंज़र और पस-मंज़र में उलझे रहते हम ने भी सच मान लिया जो कुछ दिखलाया आँखों नेसूरज से उस का नाम-ओ-नसब पूछता था मैं उतरा नहीं है रात का नश्शा अभी तलकहम सराबों में हुए दाख़िल तो ये हम पर खुला तिश्नगी सब में थी लेकिन तिश्नगी में कौन थामैं ने माना एक गुहर हूँ फिर भी सदफ़ में हूँ मुझ को आख़िर यूँ ही घुट कर कब तक रहना है
Videos on भारत भूषण पन्त
Loading videos…
Books by भारत भूषण पन्त
Loading books…








