किसी तरह दिखता भर रहे थोड़ा-सा आसमान

भगवत रावतभगवत रावत13 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

किसी तरह दिखता भर रहे थोड़ा-सा आसमान

तो घर का छोटा-सा कमरा भी बड़ा हो जाता है

न जाने कहाँ-कहाँ से इतनी जगह निकल आती है

कि दो-चार थके-हारे और आसानी से समा जाएँ

भले ही कई बार हाथों-पैरों को उलाँघ कर निकलना पड़े

लेकिन कोई किसी से न टकराए

जब रहता है कमरे के भीतर थोड़ा-सा आसमान

तो कमरे का दिल आसमान हो जाता है

वरना कितना मुश्किल होता है बचा पाना

अपनी कविता भर जान!

भगवत रावत
About the poet

भगवत रावत

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like