गहरी थकान में

भगवत रावतभगवत रावत13 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

गहरी थकान की

भरपूर आँच में

नस-नस

चटकती देह

किसी फल की तरह

पक रही होती है

रच रही होती है

अंदर ही अंदर

एक संसार

वो संसार

जो जादू की तरह

फैलता है

धीरे-धीरे

सिर से पैर तक

उतरता है

ख़ामोश शब्दों की तरह

अभी कुछ मत बोलो

चुप रहो थोड़ी देर

यह कविता के

देह में रहने का

समय है।

भगवत रावत
About the poet

भगवत रावत

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like