कौन आया रास्ते आईनाख़ाने हो गए, - बशीर बद्र

बशीर बद्रबशीर बद्र15 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads


कौन आया रास्ते, आईनाख़ाने हो गए,
रात रौशन हो गई, दिन भी सुहाने हो गए।

ये भी मुमकिन है के मैंने उसको पहचाना न हो,
अब उसे देखे हुए, कितने ज़माने हो गए।

जाओ उन कमरों के आईने उठाकर फेंक दो,
बेअदब ये कह रहें हैं, हम पुराने हो गए।

मेरी पलकों पर ये आँसू, प्यार की तौहीन हैं,
उसकी आँखों से गिरे, मोती के दाने हो गए।
बशीर बद्र
About the poet

बशीर बद्र

View profile & all 88 Poems / Stories

More from बशीर बद्र

  1. उजाले अपनी यादों के - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.6K reads
  2. उजालों की परियाँ - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.5K reads
  3. आस - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.4K reads
  4. रोशनी के घरौंदे - बशीर बद्र

    तजि़्केरे में तिरे इक नाम को यूँ जोड़ दियादोस्तों ने मुझे शीशे की तरह तोड़ दिया

    12.4K reads
  5. सात जमीनें एक सितारा - बशीर बद्र

    डॉ. बशीर बद्र (जन्म १५ फ़रवरी १९३६) को उर्दू का वह शायर माना जाता है जिसने कामयाबी की बुलन्दियों को फतेह कर बहुत लम्बी दूरी तक लोगों की दिलों की धड़कनों को अपनी शायरी में उतारा है। साहित्य और नाटक आकेदमी में किए गये योगदानो के लिए उन्हें १९९९ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।इनका पूरा नाम सैयद मोहम्मद बशीर है। भोपाल से ताल्लुकात रखने वाले बशीर बद्र का जन्म कानपुर में हुआ था। आज के मशहूर शायर और गीतकार नुसरत बद्र इनके सुपुत्र हैं।

    12.4K reads