कहना - बसंत त्रिपाठी

बसंत त्रिपाठीबसंत त्रिपाठी25 Sept 1972

1 min read · 12.4K reads

मैं कितने भी अप्रभावी तरीके से
मगर कहता हूँ
चुप नहीं रहता हूँ

तुम कितने भी आरोप लगाओ
मगर सुनते बिल्कुल नहीं हो

और देखो
तुम ही दिखाई पड़ते हो
चमकदार!
बसंत त्रिपाठी
About the poet

बसंत त्रिपाठी

View profile & all 56 Poems / Stories