स्वाभाविक दान - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

पेड़ किसी से नहीं पूछता
कहो, कहाँ से आए ?
वह तो बस दे देता छाया
चाहे जो सुस्ताए।

खिलते समय न फूल सोचता
कौन उसे पाएगा,
उस की खुशबू अपनी साँसों
में भर इत्तराएगा।

बादल से जब सहा न जाता
अपने जल का संचय
बस वह बरस बरस भर देता
नदियाँ, नहर, जलाशय।

जो स्वभाव से ही दाता हैं
उन्हें न कोई भ्रम है,
भेद-भाव करते हैं वे ही
जिन की पूँजी कम है।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like