नई घड़ी - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

दादा जी की बड़ी पुरानी,
मेरी घड़ी नई वाली,

कान उमेठे बिना न चलती
दादा जी वी ढीठ घड़ी,
चाबी खत्म जहाँ हो जाती,
हो जाती वहीं खड़ी।

संख्याएँ हैं मिटी-मिटी- सी,
सुइयाँ भी ढीली-ढाली।

मेरी घड़ी बड़ी फुर्तीली,
झटपट समय बदलती है,
चोटी- सी बैटरी लगा दो,
साल-साल भर चलती हैं।

संख्याएँ ही समय बताती
हरी, लाल हों या काली।

मैं सूरज उगने से पहले
घड़ी देख कर जगता हूँ,
घड़ी देखकर ठीक समय पर
जमकर पढ़ने लगता हूँ।

जब-तब घड़ी देखता रहता,
नहीं बैठता हूँ खाली।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like