मधुमक्खी - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

फूलों से रस चूस-चूस कर
मधुमक्खी ले आती है
बड़ी लगन से मेहनत करके
छ्ता एक बनाती है।

बड़े जतन से उस छ्ते मे
रखती है फूलों का रस,
फिर करती निगरानी उसकी
कभी न होती टस से मस।

जब रस यही शहद बन जाता
बड़े चाव से खाते हम,
खाते है, पर मधुमक्खी के
बोलो, गुण कब गाते हम!

तोड़े बिना फूल को उसका
रस मधुमक्खी लाती है,
मधु मे इतनी अधिक मधुरता
इसी वजह से आती है।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads