लाल क़िला - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

4 min read · 12.4K reads

ताजमहल है कविता जैसा, लाल किला इतिहास है।
लाल किले का पत्थर पत्थर
कहता एक कहानी है,
शाहजहाँ के ठाट-बाट की
यह बेजोड़ निशानी है।

शहंशाह सुनता था सबकी, मिलता था हर एक से,
है दीवाने-आम यहाँ तो वह दीवाने-खास है।
यह धरती पर स्वर्ग कहाता,
इसका रूप अनोखा है,
वास्तुकला का एक नमूना
हर मेहराब, झरोखा है।
फर्श, बुर्जियाँ, छत, दरवाजे, है हर चीज कमाल की,
इसके एक-एक हिस्से में सुन्दरता का वास है।
हम स्वतंत्रता दिवस मनाते
यही तिरंगा फहरा कर,
पूरा देश गूँजा देते है
हिल-मिल जन-गण –मन गाकर।
किसमे इतना दम है इसको आँख उठाकर देख ले,
हर दुश्मन से टकराने की ताकत इसके पास है।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads