चलती है लू - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

घर, मैदान, खेत तप जाते
जब चलती है लू,
बागों में से उड जाती है
फूलों की खुशबू।

पर न सोचना, तपन भरी लू
यों हो डोल रही,
चुपके-चुपके खरबूजों में
मिसरी घोल रही।

कड़ी धूप यह तरबूज़ों में
शर्बत भर जाता,
आँखों में भी तो मीठा रस
तपकर ही आता।

जो लू- लपट सहन कर लेते
जीवन-रस पाते,
जो छाया में गए बैठ, बस
बैठे रह जाते।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads