बच्चे और बड़े - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

सोचा करते है हम बच्चे
क्या रक्खा है बचपन में।
शीघ्र बड़े हो जाएँ हम भी
चाह यही रहती मन में।

हम भी रोब जमाएँ सब पर
मूँछें रह कर बड़ी बड़ी ,
ओवरकोट पहन कर घूमें
लिए हाथ में एक छड़ी।

किन्तु बड़ों की चाह यही है
फिर से बच्चे बन जाएँ,
मूँगफली भर कर ज़ेबो में
जहां मिले मौका, खाएँ।

यह सब गड़बड़झाला क्या है,
आखिर कौन बताएगा?
बच्चे होंगे बड़े, बड़ों को
बच्चा कौन बनाएगा?
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads