मीठा सपना - बालकृष्ण गर्ग

बालकृष्ण गर्गबालकृष्ण गर्ग15 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

चंदा-सूरज केक हमारे,
चाकलेट बन गए सितारे!
बादल थे शक्कमर के गोले,
बरसे नभ से मीठे ओले!

आइसक्रीम बन गए पर्वत,
सागर-नदियों में था शर्बत!
तालाबों में दिखे न कोई,
तैर रही थी मधुर मलाई!

तरह-तरह के टाफी बिस्कुट,
लटके थे पेड़ों पर छुटपुट!
ज्यों ही हाथ बढ़ाया अपना,
टूट गया झट मीठा सपना!
बालकृष्ण गर्ग
About the poet

बालकृष्ण गर्ग

View profile & all 8 Poems / Stories