पेटूलाला - बालकृष्ण गर्ग

बालकृष्ण गर्गबालकृष्ण गर्ग15 Sept 1943

2 min read · 12.4K reads

पेटू लाला,
चाट-मसाला।
छोले आलू,
नरम कचालू।
इडली-डोसे,
गरम समोसे
दही-पकौड़ी,
सोंठ-कचौड़ी!
आलू टिक्की,
गुड़ की चिक्की!
रसगुल्ले हों,
तो हल्ले हों!
लार टपकती,
जीभ लपकती!
बस डट जाते,
चट कर जाते!
बालकृष्ण गर्ग
About the poet

बालकृष्ण गर्ग

View profile & all 8 Poems / Stories