शिशुओं के लिए पाँच कविताएँ-2 - बालकवि बैरागी

बालकवि बैरागीबालकवि बैरागी10 Sept 1931 – 13 Sept 2018

4 min read · 12.5K reads

1.

सोचो-समझो और विचारो,
पेड़ों को पत्थर मत मारो ।
समझाता हमको विज्ञान,
उनमें भी होती है जान ।।

2.

सबसे हँसकर मीठा बोलो,
हमें बड़ों ने यही सिखाया ।
यही अगर हम सीख सके तो,
समझो जीवन सफल बनाया ।।

3.

चाट रही गैया बछड़े को,
पिला रही है अपना दूध ।
कूद रहा मस्ती से बछड़ा,
लम्बी, ऊँची, नीची कूद ।।

4.

फ़ोन की घंटी ज्यों ही बजती,
दीदी कहती- चलो ! चलो !
(पर) कुछ भी नहीं सुनाई पड़ता,
करते रहिए हलो ! हलो !

5.

नानी मेरी प्यारी नानी,
बातें करती बड़ी सयानी ।
मुझे कहानी रोज़ सुनाती,
मम्मी तक को डाँट पिलाती ।।
बालकवि बैरागी
About the poet

बालकवि बैरागी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like