लहरों का सन्तोष - बलदेव वंशी

बलदेव वंशीबलदेव वंशी1 Sept 1938 – 7 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

लहरें नहीं जानतीं
मुसाफ़िर का नाम
उद्देश्य का काम
लहरों पर नहीं लिखा
पार उतरने
या डूबने वालों का इतिहास
उनके हिस्से आता है
डूबे जहाज़ों का मलबा
या पार उतरों का उल्लास
लहरों को
इतने में सन्तोष है !...
बलदेव वंशी
About the poet

बलदेव वंशी

View profile & all 17 Poems / Stories