पद - 2 - बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि

बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरिबाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि

2 min read · 12.4K reads

छोड़ि कुल कानि और आनि गुरुलोगन की,
जीवन सु एक निज जाति हित मानी है।
दरस उपासा प्रेम-रस की पियासी वाके,
पद की सुदासी दया-दीठि की बिकानी है॥
श्रीमुख-मयंक की चकोरी ये सुखोरी बीच,
ब्रज की फिरति है ह्वै भोरी दुख सानी है।
जिन्हें अतिमानी चख-पूतरी सी जानी,
हम सों ते रारि ठानी अब कूबरी मिठानी है॥
बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि
About the poet

बाघेली विष्णुप्रसाद कुवँरि

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like