फूलों का संसार - बाबूलाल शर्मा प्रेम

बाबूलाल शर्मा प्रेमबाबूलाल शर्मा प्रेम1 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

बड़े सवेरे जब खिलते
बेला, गुलाब, कचनार,
मुझे बहुत प्यारा तब लगता
फूलों का संसार!

गेंदा, चंपा और चमेली
महकी-महकी हैं अलबेली,
आँगन में आ गई अचानक
आज बसंत बहार!

रंग-रंग के फूल खिले हैं
मुझसे तो सब हिले-मिले हैं,
फूलों की सारी बगिया है
अपना ही परिवार।

रंग घोलते, महक लुटाते
फूल हमेशा ही मुस्काते,
धूप ताप हो, चाहे वर्षा
पड़े मूसलाधार!
बाबूलाल शर्मा प्रेम
About the poet

बाबूलाल शर्मा प्रेम

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like