पहाड़ी पै पत्थर के चट्टाँ बड़े - बाबू महेश नारायण

बाबू महेश नारायणबाबू महेश नारायण

3 min read · 12.4K reads

पहाड़ी पै पत्थर के चट्टाँ बड़े,
समय की सृष्टि से वाँ थे खड़े,
अजब एक सनत से खड़े थे वह सारे,
ज़री सी ज़मीं पर बहुत ही किनारे;
अगर लोग देखें तो होवे यकीं,
कि गिर जाना उनका है मुशकिल नहीं
वो लेकिन अगर भीम भी आन कर,
हिलावें तो टसके न एक बाल भर,
अगर नीचे जाकर कभी इनको देखें
तो मालूम होवे कि सब यह ख़फ़ै हैं
भक्ति-रस उत्पन्न न हो जिस मन में यहाँ वह मन ही नहीं
कीच बराबर जीव वह हैं जो मन में बिराजित यह धन ही नहीं।
बाबू महेश नारायण
About the poet

बाबू महेश नारायण

View profile & all 16 Poems / Stories