दिल में उसके थी एक अजब हलचल - बाबू महेश नारायण

बाबू महेश नारायणबाबू महेश नारायण

2 min read · 12.4K reads

दिल में उसके थी एक अजब हलचल
आत्मा थी फ़ड़कती औ बेकल
धीरता भी बनाती थी चंचल,
व्यग्रता आंख में थी लाती जल
प्रीत जब रोते रोते थक जाती,
वालों को वह खसोट झुंझलाती,
तब घृना से बदन को वह लखती
तब जनूं सी वह दस्त को मलती,
आख़िरश होके सबसे वह मग़लूव
खोल देती वह द्वार दिल को खूब-
मेरे प्यारे
अरे आरे।
बाबू महेश नारायण
About the poet

बाबू महेश नारायण

View profile & all 16 Poems / Stories