जलवा दिखलाए जो वो खुद अपनी खुद-आराई का - अज़ीज़ लखनवी

अज़ीज़ लखनवीअज़ीज़ लखनवी14 Mar 1882 – 30 Jul 1935

3 min read · 12.4K reads

जलवा दिखलाए जो वो खुद अपनी खुद-आराई का
नूर जल जाये अभी चश्म-ए-तमाशाई का

रंग हर फूल में है हुस्न-ए-खुद आराई का
चमन-ए-दहर है महज़र तेरी यकताई का

अपने मरकज़ की तरफ माएल-ए-परवाज़ था हुस्न
भूलता ही नहीं आलम तेरी अंगडाई का

देख कर नज़्म-ए-दो-आलम हमें कहना ही पड़ा
यह सलीका है किसे अंजुमन आराई का

गुल जो गुलज़ार में हैं गोश-बर-आवाज़ अजीज़
मुझसे बुलबुल ने लिया तर्ज़ यह शैवाई का
अज़ीज़ लखनवी
About the poet

अज़ीज़ लखनवी

जन्म : 14 Mar 1882 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : 30 Jul 1935 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : तस्कीन क़ुरैशी (शिष्य), जगत मोहन लाल रवाँ (शिष्य), असर लखनवी (शिष्य), जिगर बरेलवी (शिष्य), जाफ़र अली ख़ाँ असर लखनवी (शिष्य), मिर्ज़ा अल्ताफ़ हुसैन आलिम लखनवी (भाई) अज़ीज़ लख…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like