टटोलता हुआ कुछ जिस्म ओ जान तक पहुँचा

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ाअज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा23 Aug 1926 – 13 Jan 2005

1 min read · 12.4K reads

टटोलता हुआ कुछ जिस्म ओ जान तक पहुँचा

वो आदमी जो मिरी दास्तान तक पहुँचा

किसी जनम में जो मेरा निशाँ मिला था उसे

पता नहीं कि वो कब उस निशान तक पहुँचा

मैं सिर्फ़ एक ख़ला थी, जहाँ फ़ज़ा न हवा

जब आरज़ू का परिंदा उड़ान तक पहुँचा

न जाने राह में क्या उस पे हादसा गुज़रा

कि उम्र भर न नज़र से ज़बान तक पहुँचा

ये कम-नसीब भटकता हुआ अँधेरों में

कभी यक़ीन कभी फिर गुमान तक पहुँचा

वो जिस में हद्द-ए-नज़र तक चराग़ जलते थे

वो रास्ता ही फ़क़त दरमियान तक पहुँचा

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा
About the poet

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

जन्म : 23 Aug 1926 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 13 Jan 2005 लखनऊ की मशहूर शायरा अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा, मशहूर नावेल निगार क़ुर्रतुल ऐन हैदर की दोस्त थीं। क़ुर्रतुल ऐन हैदर ने जो ऐनी आपा के नाम से मशहूर हैं अपने नावेल 'आग का दरिया' में हमीद बानो का जो किरदार पेश…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

  1. कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन के

    कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन केमैं ख़यालों में भटकती रही जोगन बन के

    12.4K reads
  2. ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

    ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गएमेरी आँखों में कहीं बरसात बाक़ी रह गई

    12.4K reads
  3. अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगा

    अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगामुझ को तस्वीर भी देगा तो पुरानी देगा

    12.5K reads
  4. ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम को

    ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम कोअभी दोहरा रही है ख़ुद हमारी दास्ताँ हम को

    12.4K reads
  5. हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करें

    हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करेंजीना कोई खेल नहीं है बैठो तुक की बात करें

    12.4K reads