पड़ा है ज़िंदगी के इस सफ़र से साबिक़ा अपना

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ाअज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा23 Aug 1926 – 13 Jan 2005

1 min read · 12.4K reads

पड़ा है ज़िंदगी के इस सफ़र से साबिक़ा अपना

जहाँ चलता है अपने साथ ख़ाली रास्ता अपना

किसी दरिया की सूरत बह रही हूँ अपने अंदर मैं

मिरा साहिल बढ़ाता जा रहा है फ़ासला अपना

लुटा के अपना चेहरा तक रही हूँ अपना मुँह जैसे

कोई पागल उलट के देखता हो आईना अपना

ये बस्ती लोग कहते हैं मिरे ख़्वाबों की बस्ती है

गँवा बैठी हूँ में बद-क़िस्मती से हाफ़िज़ा अपना

गए मौसम में मैं ने क्यूँ न काटी फ़स्ल ख़्वाबों की

मैं अब जागी हूँ जब फल खो चुके हैं ज़ाइक़ा अपना

फ़साना-दर-फ़साना फिर रही है ज़िंदगी जब से

किसी ने लिख दिया है ताक़-ए-निस्याँ पर पता अपना

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा
About the poet

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

जन्म : 23 Aug 1926 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 13 Jan 2005 लखनऊ की मशहूर शायरा अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा, मशहूर नावेल निगार क़ुर्रतुल ऐन हैदर की दोस्त थीं। क़ुर्रतुल ऐन हैदर ने जो ऐनी आपा के नाम से मशहूर हैं अपने नावेल 'आग का दरिया' में हमीद बानो का जो किरदार पेश…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

  1. कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन के

    कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन केमैं ख़यालों में भटकती रही जोगन बन के

    12.4K reads
  2. ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

    ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गएमेरी आँखों में कहीं बरसात बाक़ी रह गई

    12.4K reads
  3. अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगा

    अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगामुझ को तस्वीर भी देगा तो पुरानी देगा

    12.5K reads
  4. ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम को

    ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम कोअभी दोहरा रही है ख़ुद हमारी दास्ताँ हम को

    12.4K reads
  5. हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करें

    हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करेंजीना कोई खेल नहीं है बैठो तुक की बात करें

    12.4K reads