मैं उस की बात के लहजे का ए'तिबार करूँ

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ाअज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा23 Aug 1926 – 13 Jan 2005

1 min read · 12.4K reads

मैं उस की बात के लहजे का ए'तिबार करूँ

करूँ कि उस का न मैं आज इंतिज़ार करूँ

मैं सिर्फ़ साया हूँ अपना मगर ये ज़िद है मुझे

कि अपने-आप को ख़ुद से अलग शुमार करूँ

अजब मिज़ाज है उस का भी चाहता है कि मैं

ब-तौर-ए-वज़्अ फ़क़त ख़ुद को इख़्तियार करूँ

मैं इक अथाह समुंदर हूँ इस ख़याल में ग़र्क़

कि डूब जाऊँ मैं ख़ुद में कि ख़ुद को पार करूँ

ख़ुद अपने-आप से मिलने के वास्ते पहले

मैं अपने-आप को दरिया से आबशार करूँ

मैं उस की धूप हूँ जो मेरा आफ़्ताब नहीं

ये बात ख़ुद पे मैं किस तरह आश्कार करूँ

किसी क़दीम कहानी में एक मुद्दत से

वो सो रहा है कि मैं उस को होशियार करूँ

फिर एक आस की चिलमन से उम्र भर लग के

ख़ुद अपने पाँव की आहट का इंतिज़ार करूँ

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा
About the poet

अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

जन्म : 23 Aug 1926 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 13 Jan 2005 लखनऊ की मशहूर शायरा अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा, मशहूर नावेल निगार क़ुर्रतुल ऐन हैदर की दोस्त थीं। क़ुर्रतुल ऐन हैदर ने जो ऐनी आपा के नाम से मशहूर हैं अपने नावेल 'आग का दरिया' में हमीद बानो का जो किरदार पेश…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from अज़ीज़ बानो दाराब वफ़ा

  1. कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन के

    कभी गोकुल कभी राधा कभी मोहन बन केमैं ख़यालों में भटकती रही जोगन बन के

    12.4K reads
  2. ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गए

    ज़िंदगी के सारे मौसम आ के रुख़्सत हो गएमेरी आँखों में कहीं बरसात बाक़ी रह गई

    12.4K reads
  3. अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगा

    अपनी बीती हुई रंगीन जवानी देगामुझ को तस्वीर भी देगा तो पुरानी देगा

    12.5K reads
  4. ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम को

    ज़रा मुश्किल से समझेंगे हमारे तर्जुमाँ हम कोअभी दोहरा रही है ख़ुद हमारी दास्ताँ हम को

    12.4K reads
  5. हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करें

    हम कोई नादान नहीं कि बच्चों की सी बात करेंजीना कोई खेल नहीं है बैठो तुक की बात करें

    12.4K reads