एक नज़्म रोज़ आती है - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

वो आती है

रोज़ मेरे बहुत क़रीब

मुझे सहलाती है

गुदगुदाती है

उठो... उठो...

मैं हैरत और ख़ुशी से

उसे देखती हूँ

तुम कब आईं?

अभी... अभी तो आई हूँ...

वो मेरे सीने पर अपना सर रख देती है

मेरे पिस्तानों से खेलती है

मेरे होंटों को चूसती है

मेरी नाफ़ के नीचे

बहुत नीचे...

मेरी साँस ऊपर की ऊपर रह जाती है

मैं कुंवारियों की तरह

तिलमिलाती हूँ

बल खाती हूँ

वो मुझे उठाती है

मेरे कपड़े एक एक कर के उतारती है

वो मेरी आँखों में आँखें डाल कर

हँसती है

उट्ठो...

मैं बड़बड़ती रहती हूँ

ऐसी ही बे-सुध

हैरत से और ख़ुशी से

उट्ठो...

वो मेरी गर्दन में बाँहें डाल कर

कहती है

वो मुझे दूर से देखती है

और कैनवस पर मिरी मादर-ज़ाद

तस्वीर बनाती है

मैं बे-सुध पड़ी रहती हूँ

इस डर से कि कहीं वो चली न जाए

मैं उसे डुबोना चाहती हूँ

एक ही वार पर उस पर चढ़ दौड़ना

उस पर बिलबिला कर हमला करना

मैं भी चाहती हूँ... उसे ऐसे ही

अपनी गिरफ़्त में ले आऊँ

लेकिन इस से पहले कि

मैं हरकत करूँ

वो छम-छम करती

खिड़की या दरवाज़े से बाहर

भाग जाती है

मैं बे-सुध

हैरत और ख़ौफ़ से

और मलामत से

आँखें फाड़े उसे देखती

रहती हूँ

वो चली जाती है

रोज़ ऐसा ही होता है

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदेह 10 कविताएं1-आंखेंआंखे देखती हैं एक पल— प्रताप सोमवंशी