एक आवाज़ गिरती है
ज़मीन पर
फिर पुर्सा देती हैं
औरतें
पुर्सा देते हैं मर्द
पुर्सा देते हैं बच्चे
जो बैठे हैं ख़ाक पर
रात को दिन से मिलाते हैं
दिन को रात से
एक आवाज़ फिर गिरती है
ज़मीन पर
अब पुर्सा देने वाला कोई नहीं
सिवाए उस ख़ाक के
जिस पर वो बैठे थे
एक आवाज़ गिरती है
ज़मीन पर
फिर पुर्सा देती हैं
औरतें
पुर्सा देते हैं मर्द
पुर्सा देते हैं बच्चे
जो बैठे हैं ख़ाक पर
रात को दिन से मिलाते हैं
दिन को रात से
एक आवाज़ फिर गिरती है
ज़मीन पर
अब पुर्सा देने वाला कोई नहीं
सिवाए उस ख़ाक के
जिस पर वो बैठे थे

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…
View profile & all 100 Poems / Stories