माधुरी - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔधअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध15 Sept 1865 – 16 Sept 1947

6 min read · 12.4K reads

 
अति-पुनीत-अलौकिकता भरी।
विबुध-वृन्द अतीव-विनोदिनी।
मधुरिमा गरिमा महिमा मयी।
कथित है महिमामय-माधुरी।1।

नयन है किस का न बिमोहती।
गगन के तल की नव-नीलिमा।
विमलता मय तारक-मालिका।
जग-विमुग्ध करी विधु-माधुरी।2।

सरसता मय है सरसा-सुधा।
मलय-मारुत कोकिल-काकली।
मुकुलिता-लतिका रजनी सिता।
कल-निनाद कलाकर-माधुरी।3।

स-रव है रव से पिक-पुंज के।
स-छबि है छबि पा तरु-तोम की।
सरस है सरसीरुह-वृन्द से।
समधु है मधु-माधव-माधुरी।4।

विदित है तप की तपमानता।
सरस-पावस की उपकारिता।
शरद-निर्मलता हिम-शीतता।
शिशिर-मंजुलता मधु-माधुरी।5।

बहु-प्रफुल्ल किसे करती नहीं।
नवल - कोमल - कान्त - तृणावली।
ककुभ में लसिता कल-कौमुदी।
बिलसिता वसुधा-तल-माधुरी।6।

कलित-कल्पलता कमनीय है।
ललित है कर लाभ ललामता।
सकल केलि कला कुल कान्त है।
बदन-मण्डल मंजुल-माधुरी।7।

बिकच-पंकज मंजुल-मालती।
कुसुम - भार - नता - नवला - लता।
उदित-मंजु-मयंक समान है।
मुदित-मानव मानस-माधुरी।8।

कलित है विधु-कोमल-कान्ति सी।
मृदुल-बेलि समान मनोरमा।
मधार है मधापावलि-गान से।
मधुमयी - कविता - गत - माधुरी।9।

मधुमती बनती वसुधा रहे।
मधु-निकेतन मानव-चित हो।
मधुरता-मय-मानस के मिले।
मधुरिमा-मय हो यह माधुरी।10।
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध
About the poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

View profile & all 107 Poems / Stories

More from अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

  1. वैदेही वनवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  2. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  3. पारिजात - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  4. चोखे चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  5. चुभते चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like