आशालता - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔधअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध15 Sept 1865 – 16 Sept 1947

7 min read · 12.4K reads

 
कुछ उरों में एक उपजी है लता।
अति अनूठी लहलही कोमल बड़ी।
देख कर उसको हरा जी हो गया।
वह बताई है गयी जीवन-जड़ी।1।

एक भाषा देशभर को दे मिला।
चाहती है आज यह भारत मही।
मान यह हिन्दी लहेगी एक दिन।
है यही आशालता, वह लहलही।2।

हैं अभी कुछ दिन हुए इसको उगे।
किन्तु उस पर हैं बहुत आँखें लगीं।
सींचिए उस को सलिल से प्यार के।
लीजिए कर कल्प-लतिका की सगी।3।

आज तक हमने बहुत सींची लता।
औ उन्होंने भी हमें पुलकित किया।
सौरभों वाले सुमन सुन्दर खिला।
मन किसी ने सौरभित कर हर लिया।4।

फल किसी ने अति सरस सुन्दर दिये।
हैं किसी में मधुमयी फलियाँ फलीं।
रंग बिरंगी पत्तियों में मन रमा।
छबि दिखा आँखें किसी ने छीन लीं।5।

इन लताओं से कहीं उपयोगिनी।
है फलद, कामद, फबीली, यह लता।
पी इसी का स्वाद-पूरित पूत रस।
जीविता हो जायगी जातीयता।6।

मंजु सौरभ के सहज संसर्ग से।
सौरभित होगा उचित प्रियता सदन।
पल इसी की अति अनूठी छाँह में।
कान्त होगा एकता का बर बदन।7।

जाति का सब रोग देगी दूर कर।
ओषधों की भाँति कर उपकारिता।
गुण-करी हित कर पवन इस को लगे।
नित सँभलती जायगी सहकारिता।8।

हैं सभी आशालताएँ सुखमयी।
हैं परम आधार जीवन का सभी।
इन सबों की रंजिनी उनरक्तता।
त्याग सकता है नहीं मानव कभी।9।

किन्तु सब आशालताएँ व्यक्तिगत।
हैं न इस आशालता सी उच्चतर।
ऐ सहृदयो! जो न समझा मर्म यह।
तो सकोगे जाति मुख उज्ज्वल न कर।10।
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध
About the poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

View profile & all 107 Poems / Stories

More from अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

  1. वैदेही वनवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  2. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  3. पारिजात - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  4. चोखे चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  5. चुभते चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like