अभेद का भेद - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔधअयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध15 Sept 1865 – 16 Sept 1947

5 min read · 12.4K reads

 
खोजे खोजी को मिला क्या हिन्दू क्या जैन।
पत्ता पत्ता क्यों हमें पता बताता है न।1।

रँगे रंग में जब रहे सकें रंग क्यों भूल।
देख उसी की ही फबन फूल रहे हैं फूल।2।

क्या उसकी है सोहती नहीं नयन में सोत।
क्या जग में है जग रही नहीं जागती जोत।3।

पूजन जोग जिसे कहें पूजित-जन बनदास।
उसे नहीं जो पूजते तो क्यों पूजेआस।4।

आव भगत उसका करें पूजें पाँव सचाव।
सब से ऊँचा जो रहा रख कर ऊँचे भाव।5।

बिना बीज क्यों बेलि हो बिना तिलों क्यों तेल।
किसी खिलाड़ी के बिना है न जगत का खेल।6।

क्या निर्गुण है? है भला किसको निर्गुण ज्ञान।
गुण वाले जो कर सकें करें सगुण गुण ज्ञान।7।

चित भीतर ही है नहीं जो चित रहे सचेत।
कला दिखाता क्या नहीं बाहर कलानिकेत।8।

विपुल बीज अंकुरित हो अंकुर सकल समेत।
हैं हरि पता बता रहे हरे भरे सब खेत।9।

जोत नहीं तम में मिली लाखों बार टटोल।
भेद भला कैसे खुले सके न आँखें खोल।10।
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध
About the poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

View profile & all 107 Poems / Stories

More from अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

  1. वैदेही वनवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  2. प्रिय प्रवास - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  3. पारिजात - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  4. चोखे चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads
  5. चुभते चौपदे - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध

    अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध(15 अप्रैल, 1865 - 16 मार्च, 1947) हिन्दी के एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार है। यह हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति रह चुके हैं और सम्मेलन द्वारा विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किये जा चुके हैं। प्रिय प्रवास हरिऔध जी का सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण ग्रंथ है। यह हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है और इसे मंगलाप्रसाद पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।==जीवनवृत==

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like