क्या कहे सुलेखा ! - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

2 min read · 12.4K reads

किससे अब
क्या कहे सुलेखा

खनन माफ़िया
मिल कर लूटे
बाझ, कबूतर
पर ज्यों टूटे

मेट रहे
कुदरत का लेखा

छविया भोली
धरा-दबोचा
एक व्यवस्था ने
मिल नोंचा

पेपर में
दुनिया ने देखा

दुस्साहस
क्रशरों का बढ़ता
चट्टानों से
चूना झड़ता

मिटी हीर की
जीवन रेखा
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories