बोधिसत्त्व - पैडी मार्टिन

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

5 min read · 12.4K reads

जानता हूँ मैं
आप वहाँ हैं
यद्यपि मैं
व्यक्त नहीं कर सकता
किन्तु
देख रहा हूँ
अब मैं आपको
अधिक स्पष्ट
आप ही हैं
प्रथम दृष्टा

आप ही हैं
जिनके हृदय ने
महसूस किया
हमारी प्रारम्भिकी का
स्पंदन
आप ही हैं
जिन्होंने गाया
अभी तक
गाये गये गीतों में
प्रथम गीत

आपका गीत
गूँज रहा है
अब भी
आपके मधुर शब्द
कर रहे हैं नृत्य
हमारी आत्माओं के
होठों पर

कोई भी शब्द
नहीं दे सकता
मैं अपने हृदय को
क्या समझ सकेगा
नश्वर शरीर!
क्योंकि
वे जुड़े हैं
हमारी आत्मा से
दोनों निमित्त हैं
परम शक्ति के

वर्षों तक
बैठा हूँ मैं
अपने उपवन में
जीवन का संगीत
सुनने के लिए
आपकी आत्मा को
गाते हुए
(ब्रह्मांड कवि के गीत)
सुनने से पहले


अंग्रेजी भाषा से अनुवाद : अवनीश सिंह चौहान
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories