हंसी वह - आत्मा रंजन

Atama Ranjanआत्मा रंजन18 Mar 1971

2 min read · 12.4K reads

जी खोल कर हंसी वह
पूरे वेग से
उसकी पारदर्शी हंसी
सुबह की ताज़ा धूप सी
हवाओं में छिटकी

फिर अचानक सहमी ठिठकी वह
आया ख्याल
ऐसे हंसना नहीं चाहिए था उसे
वह एक लड़की है
उसके ऊपर के दांत बेढब हैं
कुछ बाहर को निकले हुए!
Atama Ranjan
About the poet

Atama Ranjan आत्मा रंजन

युवा कवि आत्मा रंजन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। काव्य-रूप में ढालने के लिए विषयों के चुनाव से ले कर कविता की भाषा और शिल्प तक में आत्मारंजन और कवियों से बिल्कुल अलग खड़े नजर आते हैं। बिना किसी बडबोलेपन के सीधे-सीधे अपनी बात कहने के पक्षधर आत्मा रंजन स…

View profile & all 32 Poems / Stories