कल, कल करते, आज
हाथ से निकले सारे,
भूत भविष्यत् की चिंता में
वर्तमान की बाज़ी हारे,
पहरा कोई काम न आया
रसघट रीत चला
जीवन बीत चला
हानि-लाभ के पलड़ों में
तुलता जीवन व्यापार हो गया,
मोल लगा बिकने वाले का,
बिना बिका बेकार हो गया,
मुझे हाट में छोड़ अकेला
एक-एक कर मीत चला
जीवन बीत चला








