रेत रेत धड़कन - अश्वनी शर्मा

Ashwini Sharmaअश्वनी शर्मा

2 min read · 12.4K reads

द्वार खोलो दौड़कर लो आ गया अख़बार
कुलमुलाती चेतना पर छा गया अख़बार ।

हर बसर ख़ुशहाल है इस भुखमरी में भी,
आँकड़ों की मार्फ़त समझा गया अख़बार ।

कल मरी कुछ औरतें स्टोव से जलकर,
आज उनको देखता हूँ खा गया अख़बार ।

हर तरफ़ ख़ामोशियों में रेंगते चाकू,
एक सुर्ख़ी फेंक के दिखला गया अख़बार ।

भूख से संतप्त होकर मर गई चिड़िया,
लाश ग़ायब है अभी बतला गया अख़बार ।
Ashwini Sharma
About the poet

Ashwini Sharma अश्वनी शर्मा

Ashwini Sharma

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like