महानगर के जंगल में हम
घूम रहे होते
शायद हमने कर डाले
अनचाहे समझौते
संधिपत्र तो लिखे
प्यार की क़ीमत नहीं चुकी
अपने ही अधरों में बन्दी
अपनी हंसी-ख़ुशी
फूटे रिश्तों में
बैलों से जोते
महानगर के जंगल में हम
घूम रहे होते
अम्मा की रामायण-गीता
सहसा रूठ गई
हरिद्वार के गंगाजल की
शीशी फूट गई
पानी पर तिनके की नाईं
घूमे समझौते
शायद हमने कर डाले
अनचाहे समझौते
घूम रहे होते
शायद हमने कर डाले
अनचाहे समझौते
संधिपत्र तो लिखे
प्यार की क़ीमत नहीं चुकी
अपने ही अधरों में बन्दी
अपनी हंसी-ख़ुशी
फूटे रिश्तों में
बैलों से जोते
महानगर के जंगल में हम
घूम रहे होते
अम्मा की रामायण-गीता
सहसा रूठ गई
हरिद्वार के गंगाजल की
शीशी फूट गई
पानी पर तिनके की नाईं
घूमे समझौते
शायद हमने कर डाले
अनचाहे समझौते








