एक पेड़ था
डूब गया जिसका बीज
उसकी डाल पर बैठती थी एक चिड़िया
जो अब किसी घोंसले में नहीं लौटती
एक जानकर था
जो उस पेड़ के तने से रगड़ता था अपनी खाल
कालपात्र में रखा है उसका जीवाश्म
एक मनुष्य था
जो सोता था दुपहरी में उस पेड़ के नीचे
उसकी जड़ों पर सिर रखकर
खुदाई में मिलेंगी
उसकी पथराई हुई हड्डियाँ
एक पूरी दुनिया थी
उस पेड़ के आस-पास
कहाँ मिलेगा उसका बीज!








