जानना बचना नहीं है - आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबेआशुतोष दुबे

2 min read · 12.4K reads

राम जानते हैं कि
सोने का हिरण हो नहीं सकता
फिर भी उन्हें उसके पीछे - पीछे
जाना है

किससे कहें कि हिरण झूठा था
पर इच्छा सच्ची थी
थके - हाँफते, पसीने में लथपथ, सूखे गले और धड़कते हृदय से राम
खाली हाथ जब लौटेंगे


क्या जानते होंगे कि अब
प्रियाहीन
होना है

रोना है

जागना है
एक अधूरी इच्छा के प्रेत से
बचते हुए
फिर से
भागना है
आशुतोष दुबे
About the poet

आशुतोष दुबे

View profile & all 65 Poems / Stories