भूल जाता हूँ - अशोक शर्मा

Ashok Sharmaअशोक शर्मा

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी याद को दिल से भुलाना भूल जाता हूँ!
आदतन अपने हालात बताना भूल जाता हूँ!!

मिलती हो तो चाहता हूँ करूँ मैं बहुत सी बातें,
तुम्हारी आँखों में खो कर सुनाना भूल जाता हूँ!

तुम्हारी खिलखिलाती हंसी में अक्सर खो कर,
मैं सारी दुनिया सारा जमाना भूल जाता हूँ!

नहीं वाकिफ हूँ मुहब्बत के रस्मों और रिवाज़ो से
अपने पागल दिल को मैं समझाना भूल जाता हूँ!

क्या राज-ऐ-उल्फत है मुहब्बत करने वालों का,
मैं आशु समझना यह अफसाना भूल जाता हूँ !
Ashok Sharma
About the poet

Ashok Sharma अशोक शर्मा

Ashok Sharma

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like